छात्र-छात्राओं ने किया थानों का भ्रमण

New Delhi news  दिल्ली पुलिस द्वारा 16 से 22 फरवरी तक मनाए जा रहे दिल्ली पुलिस वीक 2026 के दूसरे दिन ‘सुरक्षा -सुरक्षा से विश्वास तक’ थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजधानी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ नजदीकी पुलिस थानों का भ्रमण किया।
थाना भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली, पुलिसकर्मियों के कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा महत्वपूर्ण आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देना था।
इंटरैक्टिव सत्रों के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस थाने की संरचना और कार्य प्रणाली, पुलिस उपकरणों एवं रिस्पॉन्स सिस्टम का प्रदर्शन, आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों का सही उपयोग, सड़क सुरक्षा नियमों और आवश्यक सावधानियों, नो ड्रग्स अभियान के प्रति जागरूकता, बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विषय जैसे गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से बताया गया। कुछ स्थानों पर छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े।

New Delhi news

यहां से शेयर करें