थाना दिवस-जनसुनवाई में 2,333 शिकायतों पर हुई सुनवाई

ब्रिक्स समिट की सुरक्षा के बीच दिल्ली पुलिस ने सभी छह रेंज में चलाया साप्ताहिक जनसुनवाई अभियान

New Delhi news  ब्रिक्स समिट की सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिल्ली पुलिस ने शनिवार को सभी छह पुलिस रेंज के थानों में साप्ताहिक ह्यथाना दिवस-जनसुनवाईह्ण का आयोजन किया। नागरिकों की पुलिस तक पहुंच आसान बनाने और उनकी शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित जनसुनवाई में कुल 2,333 शिकायतों एवं जनसमस्याओं पर सुनवाई की गई।
जनसुनवाई में संयुक्त पुलिस आयुक्त से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त स्तर तक के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न थानों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद किया। अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों की स्थिति की निगरानी करने के साथ उनके समाधान की प्रक्रिया को भी प्रभावी बनाया गया।
दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर जून 2026 में शुरू की गई ह्यथाना दिवस-जनसुनवाईह्ण पहल के तहत प्रत्येक शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थानों में नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती हैं। दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के नेतृत्व में चल रही इस पहल का उद्देश्य लोगों को पुलिस के समक्ष अपनी शिकायतें रखने के लिए सीधा मंच उपलब्ध कराना और पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें