Reality show ‘Alliance’ मुंबई । अभिनेता कुणाल खेमू की मेजबानी वाला रियलिटी शो ‘अलायंस’ अपने पहले सीजन की सफलता के बाद दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए निर्माताओं ने शो के नए सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही शो की स्ट्रीमिंग तारीख का भी खुलासा किया गया है। पहला सीजन जून में अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।Reality show ‘Alliance’
अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर शो के दूसरे सीजन का पोस्टर शेयर करते हुए इसकी घोषणा की। पोस्ट के अनुसार, नए सीजन में पहले से ज्यादा ड्रामा, रणनीति और गठबंधनों का खेल देखने को मिलेगा। शो का प्रीमियर 14 जनवरी 2027 को किया जाएगा। घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच नए प्रतिभागियों और शो के प्रारूप को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
‘अलायंस’ टाल्पा स्टूडियोज के लोकप्रिय डच फॉर्मेट का पहला अंतरराष्ट्रीय रूपांतरण है। भारत में इसका निर्माण बनिजय एशिया द्वारा किया गया है। शो की अवधारणा गठबंधन, रणनीति, विश्वास और धोखे के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले सीजन में डेजी शाह, अर्सलान गोनी, सोहेल खान, कुशाल टंडन और मैक्सटर्न सहित 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। वहीं, मिनी माथुर विजेता बनकर उभरी थीं। अब दूसरे सीजन को लेकर भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Reality show ‘Alliance’

