नीमका जेल में संदिग्ध आतंकी रहमान की हत्या, राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश में था शामिल

Haryana News:

Haryana News: फरीदाबाद। हरियाणा की फरीदाबाद स्थित नीमका जेल में रविवार देर रात एक संदिग्ध आतंकी की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जेल में बंद अब्दुल रहमान (निवासी—कठुआ, जम्मू-कश्मीर) पर उसके ही साथ बंद एक कैदी अरुण चौधरी ने नुकीले हथियार से हमला कर दिया। यह घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल रहमान की मौके पर ही मौत हो गई।

Haryana News:

राम मंदिर पर हमले की साजिश में था शामिल

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार अब्दुल रहमान राम मंदिर को बम से उड़ाने की एक बड़ी साजिश में शामिल था। उसे 2 मार्च 2025 को गुजरात एटीएस और हरियाणा एसटीएफ ने पाली इलाके से संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद से वह नीमका जेल में न्यायिक हिरासत में था।

हमलावर भी आतंकी गतिविधियों में शामिल

जेल प्रशासन के मुताबिक, जिस अरुण चौधरी ने वारदात को अंजाम दिया, उसे भी आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और अक्टूबर 2024 में नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमला अचानक हुआ और हथियार जेल परिसर में कैसे पहुंचा—यह जांच का विषय है।

जेल सुरक्षा पर सवाल, जांच शुरू

संदिग्ध आतंकी की जेल के भीतर हत्या से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। जेल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि हत्या का संबंध रहमान की आतंक गतिविधियों से है या किसी व्यक्तिगत रंजिश का परिणाम था। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं।

Haryana News:

यहां से शेयर करें