ग्रेटर नोएडा: अस्पताल की लापरवाही से नवजात की मौत, मां की हालत नाजुक

ग्रेटर नोएडा के दनकौर-सिकंदराबाद रोड पर चीती गांव के पास एक जेएम हॉस्पीटल में डिलीवरी के दौरान नवजात बेटे की मौत हो गई, चीती में नवजात शिशु की मौत के बाद परिवार ने अस्पताल पर लापरवाही व सुविधाओं की कमी का आरोप लगाया। मां ने यह दावा किया की अस्पताल ने ₹2 लाख मांगे। जच्चा अन्नू की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने अस्पताल संचालक और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

चीती गांव निवासी अमन ने बताया कि 18 अगस्त की रात उनकी भाभी अन्नू को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार ने उन्हें गांव के पास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने अन्नू की हालत गंभीर बताते हुए ऑपरेशन से डिलीवरी कराने की बात कही थी। परिवार का आरोप है कि नॉर्मल डिलीवरी या ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात बेटे की मौत हो गई। परिजनों का विशेष आरोप है कि बच्चे को ज्यादा खींचने के कारण उसकी जान चली गई।

अन्नू की हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिवार ने पहले स्थानीय पुलिस (दनकौर) से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर बुधवार (2 सितंबर) शाम करीब 3 बजे एसीपी थर्ड से दोबारा शिकायत की। साथ ही सीएमओ से आरोपी डॉक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ जांच व सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। परिवार का कहना है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मुख्यमंत्री स्तर पर शिकायत की जाएगी। पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान या जांच टीम गठन की पुष्टि उपलब्ध नहीं है। परिवार न्याय की मांग कर रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Chhotpur-Chhijarsi Power Crisis: NCF की शालिनी सिंह ने CM को लिखा पत्र, 6 सितंबर को महापंचायत

यहां से शेयर करें