Sajjan Kumar passes away: 1984 दंगों के दोषी पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन

Sajjan Kumar passes away:

Sajjan Kumar passes away: नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का गुरुवार को 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे थे और तिहाड़ जेल में बंद थे।

Sajjan Kumar passes away:

दिल्ली हाईकोर्ट ने 14 दिसंबर 2018 को सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। उन्होंने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

सज्जन कुमार को 27 अप्रैल 2022 को दंगों से जुड़े एक मामले में जमानत मिली थी, लेकिन दूसरे मामले में दोषी होने के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ सके। इस वर्ष अप्रैल में उन्होंने अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए सुप्रीम कोर्ट से जमानत मांगी थी, लेकिन अदालत ने राहत देने से इनकार कर दिया था।
Sajjan Kumar passes away:

कई मामलों में चला मुकदमा

जनकपुरी और विकासपुरी हिंसा मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने पहले सज्जन कुमार को बरी कर दिया था। इस हिंसा में दो लोगों की मौत हुई थी। बाद में मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने फरवरी 2015 में दो एफआईआर दर्ज कीं। इनमें एक नवंबर 1984 को सरदार सोहन सिंह और उनके दामाद अवतार सिंह की हत्या तथा दो नवंबर को सरदार गुरचरण सिंह को जिंदा जलाने की घटना शामिल थी।

7 जुलाई 2025 को राउज एवेन्यू कोर्ट में बयान दर्ज कराते हुए सज्जन कुमार ने दंगों में शामिल होने से इनकार किया था। उन्होंने अपने खिलाफ कोई सबूत नहीं होने का दावा किया और जांच एजेंसी पर निष्पक्ष जांच नहीं करने का आरोप लगाया था।

सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट और पालम कॉलोनी इलाके में पांच सिखों की हत्या तथा एक गुरुद्वारे को जलाने के मामले में भी दोषी ठहराया गया था। इसी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
Sajjan Kumar passes away:

यहां से शेयर करें