अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी के मामले में प्रतिदिन नए खुलासे हो रहे हैं। मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अब मंदिर ट्रस्ट द्वारा पिछले पांच साल में कराए गए ऑडिट की भी जांच करने का निर्णय लिया है। एसआईटी इस दौरान ऑडिट में मौजूद खामियों का पता लगाएगी।
सूत्रों के अनुसार, ऑडिट प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों की आशंका जताई जा रही है। अब तक की जांच में एसआईटी को ऐसे कई सुबूत मिले हैं, जो इन गड़बड़ियों की ओर इशारा करते हैं। माना जा रहा है कि इन सुबूतों के सामने आने से अनिल मिश्रा, गोपाल राव और चंपत राय की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
इसी सिलसिले में एसआईटी के तीन वरिष्ठ अधिकारी बृहस्पतिवार को एक अहम बैठक कर सकते हैं। इनमें लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस महानिरीक्षक रेंज लखनऊ किरन एस और विशेष वित्त सचिव नील रतन शामिल हैं। इस बैठक में अब तक मिले सुबूतों और आगे की जांच रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। मामले में आगे की जांच जारी है और इससे जुड़े और खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें: मीठी मीठी बातें करके ऐसे बना दिया इंजीनियर को बेवकूफ, जानिए कैसे ठगे 35 लाख रूपये

