नोएडा: उत्तर प्रदेश नोएडा की थाना सेक्टर-126 पुलिस ने बीट पुलिसिंग और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से एक बड़े ड्रग सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सेक्टर-94 पुश्ता रोड के पास से दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो मुख्य रूप से शिक्षण संस्थानों और पीजी में रहने वाले युवाओं को निशाना बनाते थे।
विदेशी मादक पदार्थ ‘OG’ बरामद
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 500 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाला विदेशी गांजा (जिसे ‘ओजी‘ कहा जाता है) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- शिवम कुंवर (26 वर्ष): निवासी गाजियाबाद (मूल निवासी सेक्टर-1, कौशांबी)।
- नितिन चौहान (25 वर्ष): निवासी नोएडा (सदरपुर, सेक्टर-45)।
छात्रों को बनाते थे शिकार: अपराध का तरीका
पुलिस पूछताछ और जांच में सामने आया कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम कर रहा था:
- टारगेट ऑडियंस: ये तस्कर मुख्य रूप से नोएडा के शैक्षणिक संस्थानों, पीजी (PG) और हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों और युवाओं को नशीले पदार्थ सप्लाई करते थे।
- पैकिंग और सप्लाई: अभियुक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू का उपयोग कर ‘ओजी’ को छोटे-छोटे पैकेटों और लिफाफों में तौलकर पैक करते थे, ताकि उन्हें आसानी से छिपाकर परिवहन किया जा सके।
- डिलीवरी: इसके लिए वे अपनी होंडा सिटी कार (DL13CC3727) का इस्तेमाल करते थे ताकि किसी को शक न हो।
पुलिस ने आरोपियों कब्जे से बरामद
- 500 ग्राम ओ0जी0 (नशीला पदार्थ)।
- होंडा सिटी कार (सप्लाई में प्रयुक्त)।
- 02 मोबाइल फोन और 02 इलेक्ट्रॉनिक कांटे (वजन तौलने के लिए)।
- पैकिंग के लिए प्रयुक्त 20 पॉलिथीन और 16 लिफाफे।
थाना सेक्टर-126 पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मु0अं0सं0 0062/2026 धारा 8/20 NDPS ACT के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और ड्रग्स के मुख्य स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

