ग्रेटर नोएडा क्राइम: 13 साल की किशोरी 3 दिन से गायब, अपहरण का केस दर्ज, आखिरी लोकेशन ट्रेस

ग्रेटर नोएडा क्राइम: ग्रेटर नोएडा। दनकौर क्षेत्र के हतेवा गांव से एक 13 वर्षीय किशोरी पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजनों की शिकायत पर शुक्रवार रात दनकौर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।

घर से निकली, फिर नहीं लौटी

परिजनों के अनुसार किशोरी 27 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे घर से निकली थी, इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन के पास मिली आखिरी लोकेशन

पुलिस जांच में सामने आया है कि किशोरी की आखिरी लोकेशन 28 अगस्त को गाजियाबाद मेट्रो रेलवे स्टेशन के आसपास मिली है। इस आधार पर पुलिस स्टेशन परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही पुलिस टीमें गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर किशोरी का पता लगाने में जुटी हैं।

कई टीमें तलाश में जुटीं

दनकौर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और जल्द से जल्द किशोरी को सकुशल बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 6-year-old girl murdered in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में 6 साल की बच्ची की हत्या, बोरी में मिला शव; किराएदार पर रेप और मर्डर की आशंका

यहां से शेयर करें