World Youth Skills Day: 14 जुलाई को रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां करेंगी 3000 पदों पर भर्ती

Job Fair

World Youth Skills Day: प्रयागराज। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में 14 जुलाई 2026 को मां गायत्री महाविद्यालय, मवैया, नैनी में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अशोक कुमार ने दी।

World Youth Skills Day:

उन्होंने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और लगभग 3000 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

रोजगार मेले में जूनियर हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षित 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अंकपत्र, जाति प्रमाण पत्र की छायाप्रति एवं आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी जारी किए गए क्यूआर कोड के माध्यम से भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

जिला समन्वयक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन अशोक कुमार ने बताया कि विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर 20 से अधिक कंपनियों की मौजूदगी से युवाओं को अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पंजीकरण कर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण के साथ रोजगार से जोड़ना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और प्रदेश के आर्थिक विकास में अपनी भागीदारी निभा सकें। रोजगार मेले के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार मिलने की उम्मीद है।
World Youth Skills Day:

यहां से शेयर करें