पालम में भीषण आग: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, कई घायल

Fire in Palam :

साध नगर की रिहायशी इमारत में सुबह लगी आग, 30 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Fire in Palam : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक रिहायशी मकान में लगी भीषण आग में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है। हादसे के वक्त घर में एक ही परिवार के कई सदस्य मौजूद थे, जिनमें से कई आग की चपेट में आ गए।

Fire in Palam :

जानकारी के अनुसार, यह घटना पालम के साध नगर इलाके की है, जहां सुबह करीब 7 बजे एक मकान में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर 30 दमकल गाड़ियों को भेजा।

दमकल कर्मियों और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इमारत में करीब 9 लोगों के फंसे होने की आशंका थी। कड़ी मशक्कत के बाद कई लोगों को बाहर निकाला गया, जबकि छह लोगों को बचाया नहीं जा सका।

इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और चारों ओर चीख-पुकार सुनाई देने लगी। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग लगने से बचाव कार्य में भी चुनौतियां सामने आईं।

आग के कारणों का नहीं चला पता
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी के मुताबिक, आग एक आवासीय इकाई में लगी थी और आशंका थी कि अंदर लोग फंसे हो सकते हैं। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में जारी है।

Fire in Palam :

यहां से शेयर करें