I.N.D.I.A नई दिल्ली। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में शुरू हुई। बैठक में हालिया विधानसभा चुनावों के बाद की राजनीतिक स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया जा रहा है। I.N.D.I.A
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, एनसीपी (एसपी) की सुप्रिया सुले, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।
I.N.D.I.A : कुछ दलों की दूरी और अंदरूनी मतभेद भी चर्चा में
हालांकि बैठक में डीएमके और आम आदमी पार्टी (आप) के शामिल न होने से विपक्षी गठबंधन में मतभेदों की चर्चा भी तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में इसे इंडिया ब्लॉक के भीतर समन्वय की चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।
I.N.D.I.A बैठक से पहले नेताओं के बयान
बैठक से पहले एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे गंभीर आर्थिक संकट को दर्शाते हैं।
वहीं सीपीआई सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा कि इंडिया ब्लॉक एक व्यापक विपक्षी मंच है, लेकिन इसके संचालन को लेकर और बेहतर समन्वय की आवश्यकता है।
सीपीआई (एम-एल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने डीएमके की अनुपस्थिति पर कहा कि पार्टी भले ही बैठक में मौजूद न हो, लेकिन वह इंडिया ब्लॉक का हिस्सा बनी हुई है। उन्होंने गठबंधन को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सरकार पर विपक्ष का हमला, भाजपा पर प्रतिक्रिया
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भाजपा इस बैठक से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक मजबूत होकर आगे बढ़ेगा।
चिराग पासवान का हमला
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इंडिया ब्लॉक की बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह गठबंधन एक-दूसरे की कमियों को छिपाने का मंच बन गया है। उन्होंने विपक्षी दलों के बीच आंतरिक मतभेदों का भी उल्लेख किया।
राजनीतिक रणनीति पर नजर
बैठक को आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसमें विपक्षी एकजुटता, सीट बंटवारे और साझा रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
I.N.D.I.A

