Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Greater Noida News: ठेकेदार की लापरवाही पर नाराज एसीईओ, ठौका जुर्माना, मलबा सड़क पर डालने वाले 10 आवंटियों पर भी लगाया जुर्माना Greater Noida News: ठेकेदार की लापरवाही पर नाराज एसीईओ, ठौका जुर्माना, मलबा सड़क पर डालने वाले 10 आवंटियों पर भी लगाया जुर्माना

Greater Noida News: ठेकेदार की लापरवाही पर नाराज एसीईओ, ठौका जुर्माना, मलबा सड़क पर डालने वाले 10 आवंटियों पर भी लगाया जुर्माना

Greater Noida News। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को सेक्टर 2 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर 2 में मौके पर मेंटेनेंस के कार्यों में लापरवाही मिलने पर संबंधित फर्म पारस कंस्ट्रक्शन पर 5 लाख रुपए का जुमार्ना लगाया है।  वहीं, सड़कों पर मलबा डालने वाले 10 आवंटियों पर भी 40 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक जुमार्ना लगाया गया है।   ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेक्टर 2 और 3 के निवासी समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मिले थे। सीईओ के निर्देश पर मंगलवार को एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने सेक्टर 2 का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टर 2 में मेंटेनेंस के कार्यों में लापरवाही दिखी।

 

 

यह भी पढ़े : Noida News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

नालियां और पटरी ड्रेसिंग क्षतिग्रस्त मिलीं। मेंटेनेंस से जुड़े अन्य कार्यों में भी लापरवाही दिखी , जिसके चलते एसीईओ ने संबंधित फर्म पारस कंस्ट्रक्शन पर पांच लाख रुपए का जुमार्ना लगाने का आदेश दिया है। वर्क सर्किल 3 की तरफ से मंगलवार शाम को ही इस आशय की नोटिस जारी कर दी गई है।  एसीईओ के निरीक्षण के दौरान सेक्टर 2 में कई जगह सड़कों पर मलबे का ढेर दिखा। घरों के निर्माण से निकलने वाले मलबे को आवंटियों ने सड़कों पर फेंक दिया है।

 

यह भी पढ़े : UP Jodo Yatra में ताकत दिखाएंगे कांग्रेसी, गौतम बुद्ध नगर से बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग

एसीईओ ने इन आवंटियों को चिन्हित कर जुमार्ना लगाने का आदेश दिया। वर्क सर्कल तीन के इंजीनियरों ने 10 आवंटियों को चिन्हित कर 40 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुमार्ना लगाया दिया है?। प्राधिकरण की तरफ से चेतावनी दी गई है, कि अगर कोई व्यक्ति सड़क पर मलबे का ढेर लगाता है ,तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मेंटेनेंस कार्यों से जुड़ी फर्मों को भी लापरवाही करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं एसीईओ ने सेक्टर 2 और 3 की समस्याओं को हल करने के लिए आगामी 26 और 28 दिसंबर को आरडब्ल्यूए तथा प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों की ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आॅफिस में बैठक बुलाई है।  इससे पहले 21 दिसंबर को एसीईओ सेक्टर 3 का विजिट करेंगी । विजिट के दौरान वर्क सर्किल 3 के प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक मनोज सचान व आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यहां से शेयर करें