Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Noida News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत – जय हिन्द जनाब Noida News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत – जय हिन्द जनाब

Noida News: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Noida News। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के माहमाया ब्रिज चरखा गोल चक्कर के पास बाइक पर जा रही महिला और एक पुरुष को स्कूल बस ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना सेक्टर-126 के थाना प्रभारी सुबोध कुमार तोमर ने बताया कि महामाया ब्रिज, चरखा गोल चक्कर के पास बाइक पर सवार होकर जा रही एक महिला और पुरुष को स्कूल बस के ड्राइवर ने बस को तेजी वाला लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पर कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने  उसे मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़े : UP Jodo Yatra में ताकत दिखाएंगे कांग्रेसी, गौतम बुद्ध नगर से बड़ी संख्या में शामिल होंगे लोग

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक महिला की पहचान सोमवती 52 वर्ष पत्नी सूरजमल निवासी रायपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, और पुलिस बस चालक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

यहां से शेयर करें