ग्रेटर नोएडा में तेज रफ्तार कार का कहर, 5 छात्रों को कुचलकर भागा

ग्रेटर नोएडा। शुक्रवार शाम नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने पांच छात्रों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद कार चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कार को छात्रों को टक्कर मारते और फिर भाग जाते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

पुलिस अब वायरल वीडियो के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार और चालक की पहचान करने में जुटी है। आरोपी चालक को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। घायल छात्रों को इलाज मुहैया कराया गया है। मामले में आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें: साँस के रोग से मार देगा नोएडा प्राधिकरण

यहां से शेयर करें