सरिया चोर गिरोह के 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 44.5 टन चोरी का सरिया बरामद

Ghaziabad news  गाजियाबाद पुलिस ने गाजियाबाद में सरिया चोरी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 4 सक्रिय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना वेवसिटी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में गिरोह के कब्जे से 44,550 किलोग्राम चोरी का सरिया, 3 ट्रक-ट्रॉला, 2 इलेक्ट्रॉनिक चिप, 10 रिमोट, फर्जी नंबर प्लेट और चोरी में प्रयुक्त ग्रैंड विटारा कार सहित अन्य उपकरण बरामद किए गए।

एडीसीपी  केशव चौधरी   ने बताया कि अभियुक्त आफताब उर्फ अफजाल और उसके साथियों ने 2006 से लेकर अब तक गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, बुशहर, सहारनपुर और उत्तराखंड में कई सरिया चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ में उन्होंने सरिया चोरी से अर्जित धन का उपयोग ट्रक, मकान और अन्य संपत्तियों की खरीद में किया था। गिरफ्तारी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान शाहरूख, नईम और वासिद के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि टीम की कार्यवाही को प्रोत्साहित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार घोषित किया है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें