मुआवजा दिए बिना किसानों की भूमि पर कब्जा नहीं लिया जाएगा: रविन्द्र कुमार मांदड़

Ghaziabad news  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने तलहेटा गांव स्थित दिल्लीझ्रमेरठ एक्सप्रेस-वे (फेज-5) का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने खुद मोटरसाइकिल से सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों का मुआयना भी किया। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने भूमि की पैमाइश और मुआवजा मिलने के बाद ही अधिग्रहण की मांग रखी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित किसानों को विधिवत मुआवजा दिए बिना उनकी भूमि पर कब्जा नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी देखा कि एनएचएआई द्वारा उठाई गई मिट्टी का भराव कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सभी प्रक्रियाओं को नियमानुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गांव की पैमाइश समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी और किसानों की अन्य मांगों का समाधान एनएचएआई के प्रबंधक एवं अभियंताओं के साथ समन्वय कर किया जाएगा। जिलाधिकारी का यह कदम क्षेत्रीय किसानों के अधिकारों की सुरक्षा और भूमि अधिग्रहण की पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें