लोनी बॉर्डर में 13 साल की बच्ची के साथ तीन महीने पहले हुई दुष्कर्म की घटना, पीड़िता गर्भवती भी हुई; आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस बरामद
गाजियाबाद की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी सिराज को लोनी बॉर्डर क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस और आरोपी के बीच हुई इस अर्ध-एनकाउंटर में सिराज के दाएं पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।
मामला क्या है?
30 मई को पीड़िता के परिजनों ने लोनी बॉर्डर थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि पड़ोस में रहने वाले सिराज ने करीब तीन महीने पहले उनकी 13 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया था । इस हैवानियत के चलते पीड़िता गर्भवती भी हो गई थी ।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को (POCSO) एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था ।
एनकाउंटर की घटना
सोमवार की सुबह लोनी बॉर्डर थाने की पुलिस टीम सेवदान से तिलमोड रोड के बीच चेकपोस्ट पर नज़र रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति स्कूटी पर आता हुआ दिखाई दिया । जब पुलिस ने उसे रोकने का संकेत दिया, तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सिराज के दाएं पैर में गोली लगी । घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
बरामदगी और पूछताछ
पुलिस को आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और स्कूटी बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी सिराज ने अपना नाम सिराज पुत्र हमीद शाह निवासी 30 फुटा रोड अमित विहार थाना लोनी बॉर्डर गाजियाबाद बताया। महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करना स्वीकार कर लिया है । लोनी और अंकोर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है ।
पुलिस की कार्रवाई पर जुबानी
ACP सिद्धार्थ गौतम ने कहा, “30 मई को एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 13 साल की बेटी के तीन महीने पहले आरोपी ने दुष्कर्म किया था। हमने तुरंत एक टीम बनाई और आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार की सुबह हुई मुठभेड़ में हमें सफलता मिली और आरोपी गिरफ्तार हो गया ।” इस कार्रवाई से परिवार में राहत की सांस ली गई है। पुलिस, आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है। इलाके में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या उथल-पुथल न हो सके। यह घटना गाजियाबाद में हाल ही में हुए कई अपराधों में से एक है, जिनमें पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे थे। लेकिन इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एनकाउंटर के बाद आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों में राहत देखी जा रही है।

