नोएड़ावासियों के लिए जनता परिवहन को लेकर बड़ी खुशखबरी है। नोएड़ा विकास प्राधिकरण (NDA) जून माह से शहर में इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज कर चुका है। पहले चरण में कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें पांच निश्चित रूटों पर चलाई जाएंगी, जिनमें 10 डबल-डेकर बसें भी शामिल होंगी । ये बसें जून के पहले हफ्ते से परीक्षण चरण में दौड़ना शुरू करेंगी और 15 जून तक अधिकतर बसें परिचालन में आ जाएंगी ।
किराया और बसों की क्षमता
नोएड़ा में ई-बस सेवा का किराया 10 रुपये से शुरू होकर 30 रुपये तक होगा, जो कि यात्रा की दूरी के अनुसार निर्धारित किया जाएगा । पहले चरण में लगाई जाने वाली 100 बसों में से 90 बसें 9 मीटर और 12 मीटर लंबी सामान्य इलेक्ट्रिक बसें होंगी, जबकि 10 बसें डबल-डेकर होंगी जो अधिक यात्रियों को समेटने में सक्षम होंगी । बसों का संचालन सकल लागत अनुबंध (Gross Cost Contract/GCC) मॉडल पर किया जाएगा, जिससे यात्रियों को नियमित और विश्वसनीय सेवा मिलेगी ।
पांच नए रूट्स की जानकारी
इलेक्ट्रिक बसें शहर के पांच प्रमुख रूटों पर संचालित की जाएंगी, जो नोएड़ा, ग्रेटर नोएड़ा और यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) क्षेत्रों को जोड़ेंगे । इन रूटों में शामिल हैं: बॉटेनिकल गार्डन से ग्रेटर नोएड़ा वेस्ट (गौड़ चौक) तकबॉटेनिकल गार्डन से जेवर नोएड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, बॉटेनिकल गार्डन से सेक्टर-62 तक, बॉटेनिकल गार्डन से फेस-2 नोएड़ा (सूजरपुर कलेक्ट्रेट) तक, चार मूर्ति चौक से परी चौक होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक। ये बसें सुबह 6:30 बजे से रात 11 बजे तक चलायी जाएंगी और हर 15 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध रहेंगी, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा ।
पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत
यह परियोजना प्रधानमंत्री की ई-बस सेवा योजना के तहत कार्यान्वित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शहरों में पब्लिक-पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर 10,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाना है । नोएड़ा प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) और नोएड़ा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) मिलकर इस परियोजना को अंजाम दे रहे हैं ।
भविष्य की योजना: 500 बसों का लक्ष्य
सरकार की दीर्घकालिक योजना के अनुसार, नोएड़ा क्षेत्र में अंततः 500 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का लक्ष्य रखता है, जिनमें से 200 बसें नोएड़ा, 150 ग्रेटर नोएड़ा और 150 YEIDA क्षेत्र में चलाई जानी हैं । पहले चरण में 100 बसों के बाद, अगले चरणों में बसों की संख्या को बढ़ाकर शहर की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा ।
पर्यावरण को मिलेगा फायदा
इलेक्ट्रिक बसों के लागू होने से नोएड़ा में वायु प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी आएगी और शहर में पर्यवरण-अनुकूल संचार व्यवस्था स्थापित होगी। लगभग 2 लाख से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे, विशेषकर जो मेट्रो स्टेशन से अपने final destination तक पहुंचने के लिए last-mile connectivity की तलाश में हैं ।यात्री टिकटों को आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से बुक कर सकेंगे, जबकि बसों में आधुनिक सुविधाएं जैसे एसी, सीसीटीवी कैमरे, और एक्सेसिबिलिटी फीचर्स उपलब्ध होंगे।

