चाइनीज मांझे के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

New Delhi news  प्रतिबंधित चाइनीज/मोनोफिलामेंट मांझे की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल के खिलाफ केंद्रीय जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 45 रील/चरखियां प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 9 अगस्त को जामा मस्जिद, हौजकाजी, कमला मार्केट और आईपी एस्टेट थाना क्षेत्रों में विशेष गश्त और जांच अभियान चलाया गया। जामा मस्जिद इलाके से मोहम्मद रिजवान के कब्जे से दो रील, हौजकाजी से मोहम्मद अजीम के पास से 29 रील और मोहम्मद समीम से तीन रील बरामद हुईं। वहीं, कमला मार्केट के अजमेरी गेट से दुकानदार अब्दुल कलाम के पास से नौ चरखियां तथा आईपी एस्टेट के मीर दर्द रोड से मोहम्मद आरिफ के कब्जे से दो चरखियां बरामद की गईं।
पुलिस ने बताया कि हौजकाजी से पकड़े गए समीम ने पूछताछ में प्रतिबंधित मांझा चांदनी महल के चौरासी घंटा इलाके स्थित अपनी दुकान से बेचने और इसे सदर बाजार से खरीदने की बात बताई है। पुलिस इस जानकारी की पुष्टि कर रही है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें