Assembly Election Result: देश के पांच राज्यों में चल रही मतगणना के बीच शुरुआती रुझानों ने सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा बहुमत के करीब पहुंचती दिख रही है, तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके ने सभी को चौंकाते हुए शतक पार कर लिया है, जबकि असम में भाजपा ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है। केरल में कांग्रेस-नीत यूडीएफ बढ़त बनाए हुए है और पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन आगे चल रहा है।
Assembly Election Result:
🔴 शाम 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रुझानों में मिल रही बढ़त को देखते हुए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और मुख्यालय पर जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Assembly Election Result:
🔶 बंगाल: भाजपा बहुमत के करीब, टीएमसी पिछड़ी
सुबह 11 बजे तक के रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने करीब 150 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि टीएमसी लगभग 92 सीटों पर आगे है।
- कोलकाता स्थित भाजपा कार्यालय में मिठाई बांटने का सिलसिला शुरू हो गया है।
- कई जगहों पर टीएमसी के मंत्री भी पीछे चल रहे हैं।
- आसनसोल उत्तर और रानीगंज जैसी सीटों पर भाजपा को मजबूत बढ़त मिली है।
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया, “बंगाल में हर तरफ भगवा ही भगवा दिख रहा है, भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।”
🔷 तमिलनाडु: टीवीके का चौंकाने वाला प्रदर्शन
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है।
- एआईएडीएमके और डीएमके दोनों पीछे नजर आ रहे हैं।
- शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर संकेत दिया है।
🟢 असम: भाजपा की हैट्रिक तय
असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।
- भाजपा 95 सीटों पर आगे चल रही है
- कांग्रेस करीब 28 सीटों पर सिमटती दिख रही है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा, “यह जनता का आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा न सिर्फ पास हुए हैं, बल्कि डिस्टिंक्शन से पास हुए हैं।”
🔵 केरल: यूडीएफ की मजबूत बढ़त
केरल में कांग्रेस-नीत यूडीएफ ने 89 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि एलडीएफ 47 सीटों पर आगे है।
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इसे “जनता का स्पष्ट जनादेश” बताया।
वहीं शशि थरूर ने कहा, “केरल में बदलाव का समय आ गया है।”
🟡 पुदुचेरी: एनडीए को बढ़त
पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन 22 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
📊 चुनाव आयोग के प्रमुख आंकड़े (रुझान)
- पश्चिम बंगाल (294 सीटें): भाजपा बहुमत के करीब
- तमिलनाडु: टीवीके सबसे आगे, शतक पार
- असम: भाजपा स्पष्ट बहुमत से आगे
- केरल: यूडीएफ बढ़त में
- पुदुचेरी: एनडीए आगे
Assembly Election Result:

