IMS नोएडा में केस स्टडी एनालिसिस पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को सिखाए व्यावहारिक निर्णय लेने के गुर

नोएडा। प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विश्लेषणात्मक सोच, तार्किक क्षमता और सही समय पर निर्णय लेने का कौशल भी बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से सेक्टर-62 स्थित आईएमएस नोएडा में विद्यार्थियों के लिए केस स्टडी एनालिसिस विषय पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता एचआर कंसल्टेंट मधुलिका वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने व्यावसायिक परिस्थितियों को समझने, समस्याओं की पहचान करने और उनके प्रभावी समाधान तलाशने के व्यावहारिक तरीके बताए।

कार्यक्रम के दौरान वास्तविक व्यावसायिक उदाहरणों, केस स्टडी और इंटरैक्टिव गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अलग-अलग परिस्थितियों का विश्लेषण करने का अवसर मिला। साथ ही उन्हें विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर उचित निर्णय लेने की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया।

आईएमएस नोएडा की डीन मैनेजमेंट डॉ. वर्तिका चतुर्वेदी ने कहा कि प्रबंधन के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक समझ और विश्लेषणात्मक क्षमता बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

वहीं, मधुलिका वर्मा ने कहा कि केस स्टडी केवल किसी समस्या को समझने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों में सोचने, विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन करने और सही निर्णय लेने के लिए तैयार करती है। प्रबंधन के विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक दृष्टिकोण विकसित करना चाहिए, ताकि वे भविष्य में कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को यह समझने का अवसर मिला कि किसी भी व्यावसायिक समस्या का समाधान निकालने के लिए तथ्यों का सही विश्लेषण, तार्किक सोच और प्रभावी निर्णय क्षमता कितनी महत्वपूर्ण है।

 

यह भी पढ़ें: 2027 विधानसभा चुनावः वैश्य समाज कर सकता है भाजपा से बगावत, प्रतिनिधित्व की उठी मांग

यहां से शेयर करें