Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा के DLF मॉल में महिला पर चोरी का आरोप, वीडियो वायरल; बिल भरकर सुलझा विवाद नोएडा के DLF मॉल में महिला पर चोरी का आरोप, वीडियो वायरल; बिल भरकर सुलझा विवाद

नोएडा के DLF मॉल में महिला पर चोरी का आरोप, वीडियो वायरल; बिल भरकर सुलझा विवाद

नोएडा। सेक्टर-18 स्थित DLF मॉल ऑफ इंडिया से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल की सिक्योरिटी टीम एक महिला को पकड़कर ले जाती हुई नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि महिला ने मॉल के एक स्टोर से बिना भुगतान किए सामान ले लिया था।

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो के मुताबिक, महिला ने मॉल के ली मार्च स्टोर से घी और एक अन्य सामान उठाया था, लेकिन आरोप है कि वह उसका भुगतान किए बिना ही आगे बढ़ गई। स्टोर से पहले भी सामान चोरी होने की शिकायतें मिलने के बाद सिक्योरिटी टीम सतर्क थी। CCTV फुटेज की जांच के बाद टीम ने महिला की पहचान कर उसे रोक लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मौके पर विवाद हो गया। इसी विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया।

भुगतान के बाद मामला शांत

DLF चौकी इंचार्ज के अनुसार, बिना भुगतान सामान ले जाने को लेकर महिला और सिक्योरिटी टीम के बीच कहासुनी हुई थी। बाद में महिला ने सामान का पूरा बिल चुका दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में सहमति बन गई और विवाद शांत हो गया। भुगतान के बाद महिला मौके से चली गई।

पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, इसलिए पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। यह मामला थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

यह भी पढ़ें: संशोधित फॉर्म-6 को सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी मंजूरी, CEC के खिलाफ याचिका पर चुनाव आयोग-केंद्र से जवाब तलब

यहां से शेयर करें