Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
नोएडा में 43वें फ्लोर से युवक ने कूदकर दी जान, शरीर के टुकड़े-टुकड़े; वीडियो वायरल नोएडा में 43वें फ्लोर से युवक ने कूदकर दी जान, शरीर के टुकड़े-टुकड़े; वीडियो वायरल

नोएडा में 43वें फ्लोर से युवक ने कूदकर दी जान, शरीर के टुकड़े-टुकड़े; वीडियो वायरल

नोएडा। सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में शनिवार को एक 35 वर्षीय युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है, जो मानेसर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार, संभव अकेले ही सोसाइटी की स्पाइरा बिल्डिंग में एक दिन के लिए रुकने आया था। उसने ऑनलाइन बुकिंग के जरिए एयरबीएनबी पर कमरा लिया था और शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे वहां पहुंचा था।

घटना से पहले बचाने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पास के एक फ्लैट में एसी रिपेयर टीम काम कर रही थी। जब टीम ने संभव को बालकनी की रेलिंग के बाहर खड़ा देखा, तो उसे बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में वह नीचे गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने इस दौरान सुरक्षा गार्ड्स को सूचना दी और स्थिति को लेकर चिंता जताई। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया। पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल भेजा गया।

जांच में जुटी पुलिस

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए हैं। पुलिस बिल्डिंग और आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। पूछताछ में मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि संभव मानसिक तनाव में लग रहा था। पुलिस ने परिवार को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संभव कर्ज को लेकर परेशान था और गंभीर आर्थिक दबाव में था। घटना से पहले वह चार दिनों से घर से लापता भी बताया जा रहा है। पुलिस को उसके पिता के साथ हुई एक चैट भी मिली है। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असल वजह की जांच अभी जारी है।

यह भी पढ़ें: श्री सिटी बॉयलर ब्लास्ट: तिरुपति के पास फैक्ट्री में विस्फोट से 4-5 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

यहां से शेयर करें