Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा का जन्मदिन समारोह, स्थानीय नेताओं और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा का जन्मदिन समारोह, स्थानीय नेताओं और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

गौतम बुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा का जन्मदिन समारोह, स्थानीय नेताओं और पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा का आज (30 सितंबर) जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैलाश हॉस्पिटल के सभागार में सुबह 11 बजे से ही समारोह शुरू हो गया।

स्थानीय नेताओं, भाजपा जिला अध्यक्ष और क्षेत्रवासियों ने डॉ. शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए लंबी व स्वस्थ आयु की कामना की। समारोह में नोएडा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सहित जाने-माने पत्रकार मौजूद रहे। दैनिक जयहिंद जनाब के वरिष्ठ संपादक मोहम्मद आजाद समेत अन्य ने भी डॉ. शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।

Screenshot

डॉ. महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से लगातार सांसद हैं और कैलाश ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक भी हैं। उनके जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों का अपार स्नेह देखने को मिला। लोग पुष्पगुच्छ और शुभकामना संदेशों के साथ पहुंचे।

Screenshot
Screenshot

समारोह में मौजूद लोगों ने कहा कि डॉ. शर्मा क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निरंतर कार्यरत हैं। उनकी लोकप्रियता क्षेत्रवासियों के स्नेह से झलकती है।

यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा वेस्ट, मॉल की लिफ्ट में फंसे 8 लोग, एक घंटे बाद मिली राहत

यहां से शेयर करें