Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

New Delhi news  ईस्ट जिला पुलिस ने मधु विहार स्थित एवीबी स्कूल में छात्र जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को नशे, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। डीसीपी ईस्ट जिला राजीव कुमार, आईपीएस ने एसएचओ मधु विहार के साथ विद्यार्थियों से संवाद कर सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों और इससे दूर रहने के साथ आॅनलाइन सुरक्षा के जरूरी उपाय बताए गए। उन्हें मजबूत पासवर्ड रखने, निजी जानकारी साझा न करने, संदिग्ध लिंक और अनजान आॅनलाइन संपर्कों से बचने तथा सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा के लिए जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने और सड़क पार करते समय सतर्क रहने की अपील की। विद्यार्थियों ने संवाद में सक्रिय भागीदारी निभाई और नशे तथा नशे के दुरुपयोग को ह्यनाह्ण कहने की शपथ लेते हुए स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

New Delhi news

यहां से शेयर करें