Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
रक्षाबंधन पर पुलिस ने बहनों को दिया अनोखा उपहार रक्षाबंधन पर पुलिस ने बहनों को दिया अनोखा उपहार

रक्षाबंधन पर पुलिस ने बहनों को दिया अनोखा उपहार

New Delhi news  रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने ह्लराखी का त्योहार, बहनों को उपहारह्व अभियान के तहत अनूठी सामुदायिक पुलिसिंग पहल की। इस दौरान पहले गुम या चोरी हुए 100 बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।

बाहरी उत्तर जिला के पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि उत्तरी क्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम की मेजबानी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त-1/बाहरी उत्तर जिला लोकेश्वरन आर ने की।
मोबाइल फोन वापस मिलने पर महिलाओं के चेहरों पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम को भावनात्मक रूप देते हुए महिला लाभार्थियों ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर मोबाइल फोन बरामद करने और वापस लौटाने के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने भी गर्मजोशी से इस भावना का सम्मान करते हुए महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।
पुलिस के अनुसार, पहल का उद्देश्य नागरिकों की खोई संपत्ति लौटाने के साथ पुलिस और जनता के बीच विश्वास, सम्मान एवं सहयोग के रिश्ते को और मजबूत करना था। मोबाइल फोन की तलाश, बरामदगी और उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने में योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों के प्रयासों की वरिष्ठ अधिकारियों और लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली संस्था ही नहीं, बल्कि समुदाय की सुरक्षा, सहयोग और कल्याण में भरोसेमंद साझेदार भी है।

New Delhi news

यहां से शेयर करें