Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा में यूपीसीडा कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल, प्रदूषण और मकानों के नोटिस का विरोध – जय हिन्द जनाब ग्रेटर नोएडा में यूपीसीडा कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल, प्रदूषण और मकानों के नोटिस का विरोध – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा में यूपीसीडा कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल, प्रदूषण और मकानों के नोटिस का विरोध

ग्रेटर नोएडा में यूपीसीडा कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया का हल्ला बोल, प्रदूषण और मकानों के नोटिस का विरोध

ग्रेटर नोएडा। अगस्त क्रांति 2026 के तहत जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, नालों के निर्माण में कथित भ्रष्टाचार और गोपालपुर गांव के ग्रामीणों के पुराने मकानों को अवैध निर्माण बताकर जारी किए गए नोटिस के विरोध में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने कासना स्थित यूपीसीडा कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन की कोर कमेटी के प्रमुख सदस्य चौधरी प्रेमराज भाटी ने किया। प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई।

जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण का मुद्दा उठाया

प्रदर्शन के दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने यूपीसीडा अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए औद्योगिक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित पदार्थों और नालों की उचित व्यवस्था नहीं होने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यावरण और जनजीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

नालों के निर्माण में गुणवत्ता और पारदर्शिता की जांच की मांग

करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने औद्योगिक क्षेत्र में बनाए जा रहे नालों की गुणवत्ता और निर्माण प्रक्रिया में पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए। संगठन ने संबंधित कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गोपालपुर के पुराने मकानों को नोटिस देने का विरोध

प्रदर्शन के दौरान गोपालपुर गांव के ग्रामीणों के पुराने मकानों को अवैध निर्माण बताकर नोटिस जारी किए जाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

चौधरी प्रेमराज भाटी ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इन मकानों में रह रहे हैं। ऐसे में बिना निष्पक्ष जांच और संबंधित वैधानिक दस्तावेजों की जांच किए किसी भी परिवार के खिलाफ बेदखली या अन्य कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए। संगठन ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान बातचीत और नियमानुसार जांच के माध्यम से करने की मांग की।

यूपीसीडा अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

प्रदर्शन के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जोखाबाद औद्योगिक क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या, नालों की व्यवस्था एवं निर्माण की जांच तथा गोपालपुर गांव के ग्रामीणों को जारी नोटिस से संबंधित समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग की गई।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन में मास्टर दिनेश नागर, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, मलखान सिंह यादव, झम्मन सिंह, अजय भाटी, तेजवीर चौहान, यतेंद्र नागर, ब्रह्म प्रधान, शेर सिंह, नवाब सिंह नागर, जगन भाटी, सुभाष भाटी, धर्मपाल सिंह, रिंकू बैसला, सोनू भाटी, प्रवीन, मोहित अधाना, अब्दुल खान, जितेंद्र, महेश, मुकेश, कृष्णपाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

Bulldozer action in Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में सड़क किनारे अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन, यूनिपोल अवैध इमारते नहीं रेहड़ी-पटरी पर कुर्सी का जोर

यहां से शेयर करें