Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
सलारपुर में आधुनिक बारातघर और सामुदायिक केंद्र की मांग को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने जताया आभार – जय हिन्द जनाब सलारपुर में आधुनिक बारातघर और सामुदायिक केंद्र की मांग को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने जताया आभार – जय हिन्द जनाब

सलारपुर में आधुनिक बारातघर और सामुदायिक केंद्र की मांग को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने जताया आभार

नोएडा। सलारपुर गांव में वर्षों से चली आ रही सामुदायिक केंद्र और आधुनिक बारातघर की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। नोएडा विकास प्राधिकरण बोर्ड की ओर से आधुनिक बारातघर के निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

जिलाध्यक्ष अशोक भाटी के नेतृत्व में ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कृष्णा करुणेश और ओएसडी क्रांति शेखर से मिला। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ, पगड़ी और शॉल पहनाकर स्वागत किया।

अशोक भाटी ने कहा कि सलारपुर में आधुनिक बारातघर का निर्माण क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इस मांग को प्राधिकरण के समक्ष उठाते आ रहे थे।

ग्रामीणों ने बारातघर निर्माण की मंजूरी के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का धन्यवाद किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उनका कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त सामुदायिक केंद्र और बारातघर बनने से सलारपुर समेत आसपास के क्षेत्र के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर झलकेस बाबूजी, चरण सिंह भाटी, परविंदर अवाना, मनोज मावी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: Greater Noida Dowry Murder Case: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या; मंडी श्याम नगर में सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

यहां से शेयर करें