Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Patna violence: पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने फूंकीं 10 गाड़ियां, ट्रैफिक पोस्ट और स्लीपर बस भी जलाई, NH-30 जाम – जय हिन्द जनाब Patna violence: पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने फूंकीं 10 गाड़ियां, ट्रैफिक पोस्ट और स्लीपर बस भी जलाई, NH-30 जाम – जय हिन्द जनाब

Patna violence: पटना में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने फूंकीं 10 गाड़ियां, ट्रैफिक पोस्ट और स्लीपर बस भी जलाई, NH-30 जाम

Patna violence: पत्रकारों से मारपीट, 5 थानों की पुलिस बल मौके पर तैनात; ASP बोले- स्थिति अब नियंत्रण में, पटना में शुक्रवार सुबह हुए एक सड़क हादसे ने बड़ा रूप ले लिया। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया और कुल 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवियों ने पुलिस की 2 गाड़ियों, एक यात्री बस, एक स्लीपर बस और बाइक समेत कई वाहनों में आग लगा दी। इतना ही नहीं, गुस्साई भीड़ ने ट्रैफिक पोस्ट को भी निशाना बनाया और उसमें आग लगा दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पत्रकारों से भी मारपीट की गई। घटना के बाद NH-30 पूरी तरह जाम हो गया।

फायर ब्रिगेड को भी रोका

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उग्र भीड़ ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी आगे बढ़ने से रोक दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।

ASP बोले- हादसे के बाद बेकाबू हुई भीड़

ASP राज किशोर सिंह ने घटना पर जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी और दुर्घटना में शामिल वाहन को आग लगा दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक गाड़ी भी जलाई गई। उनके अनुसार युवक सड़क पार कर रहा था, तभी एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने यह भी बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

5 थानों की पुलिस मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के 5 थानों की पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बाद भीड़ को नियंत्रित किया जा सका और आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें: Green Arch Society: सेविअर ग्रीन आर्च में दूषित पानी में मिला ई-कोलाई, अथॉरिटी ने शुरू की सैंपलिंग जांच

यहां से शेयर करें