Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Iljin fire accident: इलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स की बिल्डिंग में बड़े निर्माण दोष, कंक्रीट बीम तिरछा; पीडब्ल्यूडी ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा Iljin fire accident: इलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स की बिल्डिंग में बड़े निर्माण दोष, कंक्रीट बीम तिरछा; पीडब्ल्यूडी ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा

Iljin fire accident: इलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स की बिल्डिंग में बड़े निर्माण दोष, कंक्रीट बीम तिरछा; पीडब्ल्यूडी ऑडिट में चौंकाने वाला खुलासा

Iljin fire accident: ग्रेटर नोएडा, औद्योगिक क्षेत्र इकोटेक-3 स्थित इलजिन इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की बिल्डिंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हुआ है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की स्ट्रक्चरल ऑडिट रिपोर्ट में यह गंभीर खुलासा हुआ है। पीडब्ल्यूडी ने जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। कंपनी में लगी आग के दौरान बचाव कार्य में दीवार और बीम गिरने से दो दमकल कर्मियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी से स्ट्रक्चरल ऑडिट की मांग की थी। बुधवार को पीडब्ल्यूडी टीम मौके पर पहुंची और ऑडिट के दौरान कई गड़बड़ियां मिलीं।

अधिकारियों के अनुसार, बिल्डिंग का निर्माण मानकों पर खरा नहीं उतरा। दीवार में पिलर नहीं थे। कंक्रीट का बीम आग से तिरछा हो गया, जो सामान्यतः इतनी आग में संभव नहीं होता। गुणवत्ता इतनी खराब थी कि दीवार दमकल के पानी का दबाव भी नहीं झेल सकी। जबकि सामान्य घरों की दीवारें बारिश और हवा का अधिक दबाव सहन कर लेती हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग वाली बिल्डिंग की दीवार काफी ऊंची थी। दोनों छोर पर छोटे पिलर थे, लेकिन बीच में कोई पिलर नहीं दिखा। हर मंजिल पर बीम भी जरूरी होता है, लेकिन यहां बीम भी नहीं मिले। केवल 30 मिनट की आग ने दीवार को गिरा दिया।

कंपनी प्रबंधन स्ट्रक्चरल ड्राइंग या अन्य कागजात नहीं दिखा सका। अब निर्माण सामग्री और प्लास्टर की लैब जांच होगी, जिससे गुणवत्ता और साफ हो जाएगी। पुलिस के अनुसार, आग टेस्टिंग लैब में शॉर्ट सर्किट से लगी हो सकती है। फायर एनओसी को लेकर उठे सवालों पर दमकल विभाग ने स्पष्ट किया कि कंपनी में फायर सेफ्टी के सभी मानक पूरे थे। जांच के बाद ही एनओसी जारी की गई थी। जरूरत से ज्यादा दरवाजे और स्प्रिंकलर भी लगे हुए थे। घटना में घायल तीन दमकल कर्मियों में से एक (अमित) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बाकी दोनों की हालत में सुधार है और जल्द वार्ड में शिफ्ट कर घर भेजा जा सकता है। अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Noida Sector-105: खूंखार कुत्तों और बेपरवाह मालिकों की गुंडागर्दी पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय का करारा हमला, पुलिस-प्राधिकरण से सख्त कार्रवाई की मांग

यहां से शेयर करें