Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो नाइजीरियाई महिलाओं को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो नाइजीरियाई महिलाओं को

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दो नाइजीरियाई महिलाओं को रंगे हाथ गिरफ्तार

New Delhi news  दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और मुंबई के बीच संचालित एक अंतरराज्यीय कोकीन तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रेलवे यूनिट की स्पेशल स्टाफ टीम और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान में दो नाइजीरियाई महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.288 किलोग्राम व्यावसायिक मात्रा की कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर गश्त के दौरान स्पेशल स्टाफ के हेड कांस्टेबल सुखपाल, कांस्टेबल योगेश तथा महिला कांस्टेबल पूजा ने दो संदिग्ध नाइजीरियाई महिलाओं को सामान के साथ संदिग्ध गतिविधियां करते देखा। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निदेर्शानुसार एनडीपीएस अधिनियम के तहत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। तलाशी के दौरान एक आरोपी के सामान से 11 पैकेटों में रखी 2.288 किलोग्राम कोकीन बरामद हुई। मौके पर पहुंची अपराध टीम और फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के विशेषज्ञों ने जांच के बाद बरामद पदार्थ की पुष्टि कोकीन के रूप में की।
इस मामले में हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन थाने में एफआईआर संख्या 51/2026, धारा 21(3)/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 43 वर्षीय चिकांसो जेम्स और 41 वर्षीय हैप्पीनेस ओकोये के रूप में हुई है। दोनों नाइजीरिया की नागरिक हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी चिकांसो जेम्स को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि मादक पदार्थ की आपूर्ति के स्रोत, इसे प्राप्त करने वाले लोगों और पूरे तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। वहीं सह-आरोपी हैप्पीनेस ओकोये को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं।
जांच एजेंसियां अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश, आर्थिक लेन-देन की जांच, मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला के पीछे और आगे के सभी संपर्कों का पता लगाने तथा शेष तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हैं। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ अवैध बाजार तक पहुंचने से पहले ही रोक लिया गया।
इस अभियान को रेलवे यूनिट के स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर चंचल सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शंभू नाथ, एएसआई सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल सुखपाल, कांस्टेबल योगेश, कांस्टेबल पवन और महिला कांस्टेबल पूजा ने एसीपी रेलवे राजेश कुमार के पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

New Delhi news

यहां से शेयर करें