Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या

गाजियाबाद में 7 वर्षीय बच्ची की हत्या, चिप्स-कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर निर्माणाधीन मॉल ले गए आरोपी

Ghaziabad Breaking News:

Ghaziabad Breaking News: गाजियाबाद में सात वर्षीय बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि दो युवकों ने बच्ची को चिप्स और कोल्ड ड्रिंक का लालच देकर एक निर्माणाधीन मॉल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद पहचान उजागर होने के डर से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपियों ने शव को इमारत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच तेज कर दी है।
Ghaziabad Breaking News:

सीसीटीवी और फोरेंसिक जांच से सामने आई वारदात की कड़ी

पुलिस जांच में निर्माणाधीन मॉल के प्रवेश द्वार और बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम साक्ष्य के रूप में सामने आई है। वहीं, फोरेंसिक टीम ने इमारत की तीसरी मंजिल पर बने एक कमरे से कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए हैं। कमरे के फर्श और रेत पर खून के निशान मिले हैं, जो घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं।

मौके से मिले अहम सबूत

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से बच्ची की खून से सनी स्कर्ट, चप्पल, चिप्स का खाली पैकेट और कोल्ड ड्रिंक की बोतल बरामद की है। इसके अलावा घटनास्थल से करीब 40 मीटर दूर शराब की बोतल (पव्वा) और बीड़ी के जले हुए टुकड़े भी मिले हैं। पुलिस इन सभी साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच करा रही है।

बच्ची आरोपियों को पहले से जानती थी

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी उनकी झुग्गी से करीब 60 से 70 मीटर की दूरी पर रहते थे और उनके साथ ही मजदूरी करते थे। बच्ची दोनों को पहले से पहचानती थी, जिसके चलते वह उनके साथ बिना किसी संदेह के चली गई।

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आरोपपत्र तैयार किया जाएगा, ताकि आरोपियों के खिलाफ अदालत में मजबूत साक्ष्य पेश किए जा सकें।

इस जघन्य घटना के बाद इलाके में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की सुनवाई को मजबूत साक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
Ghaziabad Breaking News:

यहां से शेयर करें