Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दीवाली का मिला गिफ्ट : बढ गए सीएनजी के दाम – जय हिन्द जनाब दीवाली का मिला गिफ्ट : बढ गए सीएनजी के दाम – जय हिन्द जनाब

दीवाली का मिला गिफ्ट : बढ गए सीएनजी के दाम

 

दीवाली से पहले लोगों को मंहगी सीएनजी के रूप में गिफ्ट मिल गया है। मंहगाई की ओर मार का ये त्योहार के सीजन में पहला गिफ्ट है। अब दिल्ली-एनसीआर में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी के दामों में तीन रुपये की बढोतरी करने का फैसला किया है। नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में प्रति किलो सीएनसी की कीमत 78.61 रुपये हो जाएगी, जो पहले 75.61 रुपये थी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में नई दरें लागू होते ही सीएनजी प्रति किलो 81.17 रुपये में हो जाएगी, जो अब तक 78.17 रुपये थी।

नया रेट आज रात 12 बजे लागू हो जाएगा। सीएनजी के पंपों पर रात में ही भीड़ लग सकती है। दाम बढ़ने से न केवल वाहन चालों की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा बल्कि कैब से यात्रा करने वालों को भी अब अधिक चार्ज देना होगा। ये चोट उन लोगों को भी लगेगी जिन्हांेने हाल ही में सीएनजी वाहन खरीदा है या फिर अपने तेल के खर्च से बचने के लिए सीएनजी किट लगवाई है।

यहां से शेयर करें