Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी क्षेत्रवार सर्वे करें: त्यागी ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी क्षेत्रवार सर्वे करें: त्यागी

ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी क्षेत्रवार सर्वे करें: त्यागी

 

New Delhi news राजधानी में बढ़ती ट्रैफिक समस्या और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के बीच 28 अप्रैल को तोदापुर स्थित ट्रैफिक मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया। बैठक में दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने जाम और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधार के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) संजय त्यागी ने राजधानी के प्रमुख जाम और दुर्घटना संभावित स्थानों पर ट्रैफिक इंजीनियरिंग उपाय लागू करने पर विशेष जोर दिया गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए सुधार कार्यों को तेजी से लागू करने का आग्रह किया गया, ताकि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाया जा सके।
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्रवार सर्वे करें, ताकि जाम के मुख्य कारणों की पहचान कर व्यावहारिक समाधान निकाले जा सकें। इससे जमीनी स्तर पर समस्याओं का सही आकलन कर प्रभावी कदम उठाए जा सकेंगे।
फ्लाईओवर के नीचे पुलिस बूथ बनाने का रखा प्रस्ताव
बैठक में फ्लाईओवर के नीचे रणनीतिक स्थानों पर पुलिस बूथ बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिससे ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और जाम की स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। इसके अलावा सड़कों की बेहतर मार्किंग, रंबल स्ट्रिप्स लगाने और डिवाइडर ग्रिल की मरम्मत जैसे उपायों पर भी चर्चा की गई, जिससे लेन अनुशासन और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकें। दोनों विभागों ने मिलकर इन योजनाओं को जल्द लागू करने की प्रतिबद्धता जताई, जिससे राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद है।
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अतिरिक्त महानिदेशक जगजीवन राम मीणा समेत ट्रैफिक रेंज के सभी डीसीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

New Delhi news

 

यहां से शेयर करें