Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी व स्मार्टियंस सम्मानित उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी व स्मार्टियंस सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी व स्मार्टियंस सम्मानित

New Delhi news  संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस के उत्तरी परिक्षेत्र ने राजधानी में बेहतर कानून-व्यवस्था और जनसहभागिता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 29 अप्रैल को दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में संपर्क सभा का आयोजन किया गया।
सभा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं स्मार्टियंस (जागरूक नागरिकों) को सम्मानित किया गया। इन्हें अपराध की रोकथाम, जांच तथा समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में उत्तरी परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। इनमें बड़े साइबर ठगी मामलों का पदार्फाश, मादक पदार्थों की बरामदगी, अवैध शराब एवं हथियारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा गंभीर अपराधों का त्वरित खुलासा शामिल है।
रोहिणी जिले में 63 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी का खुलासा, कुख्यात गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी तथा 17 अवैध हथियारों की बरामदगी प्रमुख उपलब्धियां रहीं। वहीं आउटर नॉर्थ जिले में 16 करोड़ रुपये के साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। उत्तर-पश्चिम जिले में भी चोरी, झपटमारी एवं अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया गया।
सभा के दौरान पुलिस अधिकारियों की समस्याएं भी सुनी गईं, जिनके समाधान के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए।
इस मौके पर उत्तर-पश्चिम, रोहिणी एवं आउटर नॉर्थ जिलों के वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी, निरीक्षक, प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा एवं दानिप्स अधिकारी तथा सिक्किम पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
बैटमैन-19 नामक नई गश्त व्यवस्था शुरू
रात्रि के समय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बैटमैन-19 नामक नई गश्त व्यवस्था शुरू की गई है। इसके अंतर्गत छह पुलिसकर्मियों की टीम तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चिन्हित अपराध संभावित क्षेत्रों में गश्त करेगी। इसका उद्देश्य रात्रि में पुलिस की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाना, त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना एवं अपराधों की रोकथाम करना है।
एक नजर में प्रमुख उपलब्धियां
63 करोड़ रुपये एवं 16 करोड़ रुपये के साइबर ठगी गिरोह का पदार्फाश
632 ग्राम हेरोइन (लगभग 2.5 करोड़ रुपये) बरामद
17 अवैध हथियार एवं 106 जिंदा कारतूस बरामद
5500 से अधिक अवैध शराब की बोतलें जब्त
हत्या, झपटमारी एवं चोरी के मामलों का त्वरित खुलासा
76 वर्षीय बुजुर्ग को 20 लाख रुपये की साइबर ठगी से बचाया गया

New Delhi news

यहां से शेयर करें