Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
भिन्न- भिन्न फूलों की सुगंध से महका आलम भिन्न- भिन्न फूलों की सुगंध से महका आलम

भिन्न- भिन्न फूलों की सुगंध से महका आलम

Ghaziabad news   ह्ल फ्लावर शो एवं चटकारे ह्व का बारहवां संस्करण 27 फरवरी, 2026 से 01 मार्च, 2026 तक गोल्फलिंक्स, एनएच-09 में शुरू हो गया। इस वर्ष का आयोजन लैण्डक्राफ्ट डवलपर्स प्रा. लि. एवं हॉर्टिकल्चर एंड फ्लोरिकल्चर सोसायटीज गाजियाबाद के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी   रवीन्द्र कुमार  मांदड़ (आईएएस) ने किया। इस बार शो में पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, आॅक्सीजन एवं इम्यूनिटी बूस्टर पौधे और योगा को मुख्य आकर्षण बनाया गया है। किचन गार्डन, हँगिंग गार्डन, वर्टिकल गार्डन, मेडिसनल प्लांट्स, बोनसाई, कैक्टस और आॅर्गेनिक सब्जियों की प्रदर्शनी ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

फ्लावर शो में मनोरंजन के लिए नृत्य, गायन, योग साधना, फैशन शो, रंगोली, पतंगबाजी और झूले लगाए गए हैं। अर्बन गार्डनिंग तकनीक जैसे हाइड्रोपोनिक, एक्यापोनिक और एरोपोनिक माध्यम से पौधे उगाने की जानकारी भी दी जा रही है। इसके साथ ही सनातन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का सुंदर संयोजन भी प्रदर्शित किया गया है। संपूर्ण कार्यक्रम में स्वाद का भी विशेष ध्यान रखा गया है। फूड स्टॉल्स में शहर के लोकप्रिय व्यंजन जैसे सीताराम बाजार की फुट कुलिया, काठी कबाब, फत्ते की कचौड़ी, आगरा के पराठे, चाँदनी चौकी की जलेबी, लखनऊ के टुंडे कबाब और डोलमा मोमोज उपस्थित हैं।
कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, मनोरंजक और प्रेरणादायक है। इसके साथ ही बागवानी से जुड़े वर्कशॉप भी आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन में लैण्डक्राफ्ट, फ्लोरिकल्चर सोसाइटी गाजियाबाद, एकेजी इंस्टिट्यूट, जीडीए, नगर निगम गाजियाबाद और नोएडा अथॉरिटी ने भी शानदार प्रस्तुति दी है।फूलों की छटा और सांस्कृतिक विविधता ने शहरवासियों और पर्यटकों के लिए इस फ्लावर शो को यादगार बना दिया है।

Ghaziabad news

यहां से शेयर करें