Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
DM strict at Udyog Bandhu meeting in Gautam Buddha Nagar: अफसरों ने दिखाया ठेंगा, गैरहाजिरी मांगी जवाबदेही, अतिक्रमण-जाम-कूड़ा समस्या पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश – जय हिन्द जनाब DM strict at Udyog Bandhu meeting in Gautam Buddha Nagar: अफसरों ने दिखाया ठेंगा, गैरहाजिरी मांगी जवाबदेही, अतिक्रमण-जाम-कूड़ा समस्या पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश – जय हिन्द जनाब

DM strict at Udyog Bandhu meeting in Gautam Buddha Nagar: अफसरों ने दिखाया ठेंगा, गैरहाजिरी मांगी जवाबदेही, अतिक्रमण-जाम-कूड़ा समस्या पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश

DM strict at Udyog Bandhu meeting in Gautam Buddha Nagar: जिलाधिकारी मेधा रूपम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं जिला एमआईयू की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के औद्योगिक क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया गया।

बैठक के दौरान नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के वर्क सर्किल एसीईओ तथा ओएसडी की अनुपस्थिति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि बैठकों को हल्के में लेना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाधिकारी  मेधा रूपम ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी बैठक से पूर्व उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें और रिपोर्ट समय से उपलब्ध कराएं, ताकि समीक्षा बैठकें परिणामोन्मुखी बन सकें।
उद्यमियों ने रखीं जमीनी समस्याएं

बैठक में उद्यमी प्रतिनिधियों ने औद्योगिक क्षेत्रों में अतिक्रमण, यातायात जाम, कूड़ा-कचरा निस्तारण में देरी, पार्किंग की कमी, जर्जर सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइट, जलभराव, जीएसटी संबंधी जटिलताएं और जल आपूर्ति जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।
अतिक्रमण हटाने और ट्रैफिक सुधार के निर्देश|डीएम ने बाजार और औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने तथा आवश्यकतानुसार जुमार्ना लगाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को व्यस्त समय में अतिरिक्त बल तैनात कर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश भी दिए गए।

सफाई व्यवस्था पर निगरानी
कूड़ा निस्तारण की समस्या पर जिलाधिकारी ने क्षेत्रवार तैनात सफाई कर्मचारियों की सूची सार्वजनिक करने और उनकी नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। लगातार अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही कूड़ादान स्थलों पर संबंधित कर्मचारी व वाहन चालक के संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए, ताकि शिकायत पर तत्काल समाधान हो सके।

महिलाओं के लिए 24 घंटे शौचालय सुविधा
उद्यमी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए शौचालयों के समुचित रखरखाव और आवश्यकता अनुसार नए शौचालयों के निर्माण के निर्देश दिए गए। सभी सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालयों को 24़7 संचालित करने पर विशेष बल दिया गया। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण ने किया। विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यहां से शेयर करें