Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
स्वच्छता ही सेवा: अफसरों ने लगाई झाड़ू – जय हिन्द जनाब स्वच्छता ही सेवा: अफसरों ने लगाई झाड़ू – जय हिन्द जनाब

स्वच्छता ही सेवा: अफसरों ने लगाई झाड़ू

नोएडा। प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहर में जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में स्वच्छ नोएडा अभियान के तहत आज सुबह 7:30 बजे गांव छलेरा, सेक्टर-44 में युद्ध स्तर पर नोएडा लोकमंच के सहयोग से सफाई अभियान चलाया गया। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी राजेश कुमार सिंह ने झाडू् लेकर सफाई करना शुरू कर दिया।

ओएसडी ने स्वयं झाडू लगाकर ग्रामीणों को सफाई का संदेश दिया। सफाई के बारे विस्तार से समझाया और ग्रामीणों से इस कार्य में बढ़चढ़कर सहयोग करने का आग्रह किया। इससे उपस्थित ग्रामीणों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महेश सक्सेना, आरएन श्रीवास्तवा, मुकुल वाजपेयी व छलेरा गांव से मानसिंह चौहान, महेश चौहान, सुखवीर सिंह, शेरसिंह, शिवलाल, मांगे राम सैनी के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग नोएडा के कर्मचारियों ने भाग लिया।

यहां से शेयर करें