Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
एनईए ने भवन में जीएसटी संवाद सेमिनारः उद्यमियों की समस्याओं का ऐसे हुआ समाधान – जय हिन्द जनाब एनईए ने भवन में जीएसटी संवाद सेमिनारः उद्यमियों की समस्याओं का ऐसे हुआ समाधान – जय हिन्द जनाब

एनईए ने भवन में जीएसटी संवाद सेमिनारः उद्यमियों की समस्याओं का ऐसे हुआ समाधान

नोएडा। नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में फैक्टरी चलाने वालें लोगों के सामने कई प्रकार की समस्याएं आती है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए उद्यमियों की संस्था नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) काम कर रही है। सोमवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन में जीएसटी विभाग के सहयोग से एक संवाद सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में जीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्यमियों की जीएसटी से संबंधित समस्याओं और प्रश्नों का समाधान किया। यहां काफी समस्याओं का समाधान भी किया गया।

जीएसटी से जुड़े नियमों से कराया अवगत
सेमिनार के दौरान अपर आयुक्त संदीप भगिया , संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार विजय, संयुक्त आयुक्त कौशलेंद्र कुमार राय एवं उपायुक्त शिव सहाय ने उद्यमियों को जीएसटी से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं एवं अनुपालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि कुछ मामलों को विभाग द्वारा नोट कर समयबद्ध कार्रवाई और उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर एनईए की ओर से अध्यक्ष विपिन कुमार मल्लन ने कहा कि जीएसटी विभाग और उद्यमी एक-दूसरे के पूरक हैं तथा दोनों मिलकर कार्य करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईमानदारी से कार्य करने वाला उद्यमी हमेशा प्रगति करता है। किसी भी प्रकार के गलत कार्य करने वाले उद्यमी के लिए न तो समर्थन किया जाएगा और न ही किसी प्रकार की सिफारिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि उद्यमी की वास्तविक और जायज समस्या के समाधान के लिए विभाग से सहयोग की अपेक्षा रहेगी । सेमिनार में एडिशनल कमिश्नर ने आश्वस्त किया कि उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभाग और एनईए के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सुझाव दिया कि एक संयुक्त ग्रुप बनाया जाए, जिसमें अधिकारी अपने डायरेक्ट संपर्क नंबर साझा करेंगे, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

ये उद्यमी रहे मौजूद
सेमीनार में एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वीके सेठ, सचिव आलोक कुमार गुप्ता, अनिल गुप्ता, अतुल वर्मा, अनिल अग्रवाल, कमल कुमार, मनोज श्रीवास्तव, गौरव कपूर, प्रदीप अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, संदीप मित्तल, संदीप विरमानी, सुशील सूद, अरविन्द शर्मा सहित भारी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें: प्रत्यूष राज जैन ने तोड़ी सारी बाधाएं, तय किया खेल का शानदार सफर

यहां से शेयर करें