Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Honey Singh controversy: दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील टिप्पणी पर माफी, बोले- ‘Gen Z को उनकी भाषा में सेफ सेक्स समझाना चाहता था’; विशेषज्ञों ने कहा- सम्मानजनक बातचीत ही बेहतर – जय हिन्द जनाब Honey Singh controversy: दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील टिप्पणी पर माफी, बोले- ‘Gen Z को उनकी भाषा में सेफ सेक्स समझाना चाहता था’; विशेषज्ञों ने कहा- सम्मानजनक बातचीत ही बेहतर – जय हिन्द जनाब

Honey Singh controversy: दिल्ली कॉन्सर्ट में अश्लील टिप्पणी पर माफी, बोले- ‘Gen Z को उनकी भाषा में सेफ सेक्स समझाना चाहता था’; विशेषज्ञों ने कहा- सम्मानजनक बातचीत ही बेहतर

Honey Singh controversy: रैपर यो यो हनी सिंह का दिल्ली कॉन्सर्ट में दिया गया विवादास्पद बयान अभी भी चर्चा में है। ठंड में ‘कार में सेक्स’ और कंडोम यूज करने की क्रूड सलाह पर भारी ट्रोलिंग के बाद हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि जेन जेड (Gen Z) दर्शकों को सेफ सेक्स का मैसेज उनकी ‘भाषा’ में देना चाहते थे, लेकिन गलती हो गई। विशेषज्ञों और जेन जेड की राय है कि अश्लीलता की जरूरत नहीं—सम्मान और स्पष्टता से ही बात समझ आती है।

क्या कहा था हनी सिंह?
दिल्ली के एक कॉन्सर्ट (जनवरी 2026) में हनी सिंह ने कहा: “दिल्ली की ठंड बहुत है। इस मौसम में कार में सेक्स करना मजेदार है। तो दिल्ली की ठंड में कार में सेक्स करो, लेकिन कंडोम यूज करो गाइज। सेफ प्ले करो।” वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर आलोचना हुई, लोग इसे अश्लील और अनुचित बताने लगे।

माफी और सफाई
15 जनवरी के आसपास इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर हनी सिंह ने कहा:
• कॉन्सर्ट से पहले गायनेकोलॉजिस्ट्स और सेक्सोलॉजिस्ट्स से बात की थी।
• उन्होंने बताया कि जेन जेड में असुरक्षित सेक्स से STI (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शंस) के केस बढ़ रहे हैं।
• जेन जेड दर्शकों को देखकर उनकी भाषा (OTT और फिल्मों वाली) में मैसेज देना चाहता था।
• गलती हुई, आगे सावधान रहूंगा।

जेन जेड और विशेषज्ञों की राय
• जेन जेड लेखिका ने लिखा है की: “हमें शॉक वैल्यू की जरूरत नहीं। सम्मानजनक बातचीत से बेहतर समझ आती है। यह दावा कि हमें क्रूड लैंग्वेज चाहिए, हमें कम आंकना है।”
• मनोवैज्ञानिक आयुषी चौहान: “जेन जेड स्लैंग यूज करता है, लेकिन गंभीर मुद्दों पर स्पष्ट और सम्मानजनक बातचीत चाहता है।”
• यूरोलॉजिस्ट डॉ. संजय प्रकाश: “क्रूड लैंग्वेज से समझ नहीं बढ़ती, ट्रस्ट बनता है फैक्ट्स और सम्मान से।”
• सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. तलत फातिमा: “जेन जेड सेक्स पर खुलकर बात करता है, लेकिन जजमेंट या शॉक वैल्यू से नहीं।”

सोशल मीडिया पर मीम्स और ट्रोलिंग जारी है। कुछ ने सपोर्ट किया कि इंटेंशन अच्छा था, लेकिन ज्यादातर ने कहा कि सेक्शुअल हेल्थ को एंटरटेनमेंट नहीं बनाना चाहिए।
यह विवाद सेक्शुअल हेल्थ एजुकेशन, जेन जेड की समझ और सेलेब्रिटी की जिम्मेदारी पर बहस छेड़ चुका है। माफी के बाद भी डिबेट जारी है। मामले पर नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें: Indore ‘millionaire beggar’ case: नया ट्विस्ट, परिजन बोले- संपत्ति हमारी, मांगीलाल सूदखोर है; उज्जैन आश्रम भेजा, जांच तेज
यहां से शेयर करें