Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ग्रेटर नोएडा में नौकरियों की होगी बरसात – जय हिन्द जनाब ग्रेटर नोएडा में नौकरियों की होगी बरसात – जय हिन्द जनाब

ग्रेटर नोएडा में नौकरियों की होगी बरसात

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण ने दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप के लिए जमीन आवंटित कर दी है। इसके बन जाने के बाद ग्रेटर नोएडा में नौकरियों की बरसात होगी। करीब 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेंगे।प्राधिकरण के सीईओ आलोक टंडन ने कंपनियों के साथ अनुबंध किया है। वहीं, चीन की कंपनी हायर यूपी के ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रानिक्स सामान बनाने की फैक्ट्री लगाएगी। इसके लिए कंपनी तीन हजार करोड़ का निवेश करेगी और करीब 6200 लोगों को रोजगार मिलेगा। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि चायनीज कंपनी हायर फ्रिज,वाशिंग मशीन, एलईडी, टीवी जैसे इलेक्ट्रानिक्स उपकरण बनाती है। इस कंपनी ने तीन हजार करोड़ का निवेश का प्रस्ताव देते हुए जमीन के लिए आवंटन धनराशि जमा कराई है।यह कंपनी हर साल बीस लाख फ्रिज, 10 लाख वाशिंग मशीन, 10 लाख एलईडी टीवी के उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। यह यूनिट हायर ग्रुप की देश में सबसे बड़ी इलेक्ट्रानिक्स क्षेत्र की यूनिट होगी। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में फैंडा आडियो ने 235 करोड़ तथा फारमी कंपनी ने 65 करोड़ का निवेश का प्रस्ताव देते हुए जमीन आवंटन के लिए तय धनराशि प्राधिकरण में जमा
कराई है।
तीनों कंपनियां 2020 तक अपना उत्पाद शुरू कर देगी। इससे रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध होंगी। जल्द ही कंपनियां अपना काम शुरू करेंगी ताकि तय समय पर यूनिट चालू हो सके।
– आलोक टंडन, सीईओ, ग्रेनो प्राधिकरण

यहां से शेयर करें