Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Northern Railway: आरआरबी परीक्षा के मद्देनजर चलेगी Exam स्पेशल ट्रेन Northern Railway: आरआरबी परीक्षा के मद्देनजर चलेगी Exam स्पेशल ट्रेन

Northern Railway: RRB परीक्षा के मद्देनजर चलेगी Exam स्पेशल ट्रेन

Northern Railway:

Northern Railway: मुरादाबाद । आरआरबी परीक्षा को देखते हुए रेलवे ने एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा तिथियों के आधार पर परीक्षा विशेष ट्रेन 04301/04302 को विस्तार दिया गया है।

Northern Railway:

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने शनिवार को बताया कि आरआरबी परीक्षा 14 दिसम्बर से 9 जनवरी तक अलग-अलग सेंटर्स पर होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले परिक्षार्थियों की सुविधा के लिए, उनकी परीक्षा की तारीखों के आधार पर, परीक्षा स्पेशल ट्रेन संख्या 04301/04302 को शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि ये ट्रेन मुरादाबाद से अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर सियाउ, हल्दौर, बिजनौर, लक्सर, हरिद्वार होते हुए देहरादून जाएगी। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद से ये ट्रेन 14 दिसंबर से 16 दिसंबर, 18 दिसंबर, 25 दिसंबर से 26 दिसंबर, 28 दिसंबर से 29 दिसंबर के अलावा सात जनवरी से आठ जनवरी को चलाई जाएगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि टेªन संख्याा 04301 देहरादून से सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर चलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर होते हुए उसी दिन रात्रि 10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। वापिसी में रेलगाड़ी संख्या 04302 मुरादाबाद से सुबह 5 बजे चलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर होते हुए उसी दिन रात्रि 7 बजकर 50 मिनट पर देहरादून पहुंचेंगी।

Northern Railway:

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बोले-फिल्मी सफर से मोहब्बत, निजी रिश्तों से दूरी

यहां से शेयर करें