Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
ओम डिग्री कॉलेज में 313 छात्र छात्राओं को बांटे गए स्मार्ट फोन   ओम डिग्री कॉलेज में 313 छात्र छात्राओं को बांटे गए स्मार्ट फोन  

ओम डिग्री कॉलेज में 313 छात्र छात्राओं को बांटे गए स्मार्ट फोन  

shikohabad news:   एनएच टू नौशहरा स्थित ओम (पीजी) महाविद्यालय शिकोहाबाद में स्मार्टफोन वितरण समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अवनीश कुमार यादव तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश यादव, सचिव डॉ यतेंद्र यादव रहे।  इस दौरान अतिथियों द्वारा 313 छात्र – छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सनातन सिंह ने की। संचालन डॉ अखिलेश यादव द्वारा किया गया।
            कार्यक्रम में बोलते मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार अवनीश यादव ने कहा कि जिन छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन मिल रहा है वो इसका उपयोग अपनी पढ़ाई के काम में करें। इससे देश दुनिया के अंदर जानकारियां हासिल करने का काम करें । उन्होंने कहा कि अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए इस स्मार्ट फोन का यूज करें । उनका कहना था कि वह भी जब छात्र के रूप में थे तो उन्होंने भी काफी मेहनत की तथा आज वो मुकाम पर पहुंचे हैं । इस मौके पर डा यतेंद्र कुमार यादव, सनातन सिंह ओझा, डॉ मंजू यादव, अनूप सिंह, नरेश यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश यादव, रतेंद्र कुमार, वीनू, रवि कुमार आदि शिक्षक एवं शिक्षणेततर कर्मचारी मौजूद रहे ।
यहां से शेयर करें