Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
Birch by Romeo Lane Nightclub Goa: लूथरा भाइयों को थाईलैंड में किया गया गिरफ्तार, जल्द प्रत्यार्पण की तयारी – जय हिन्द जनाब Birch by Romeo Lane Nightclub Goa: लूथरा भाइयों को थाईलैंड में किया गया गिरफ्तार, जल्द प्रत्यार्पण की तयारी – जय हिन्द जनाब

Birch by Romeo Lane Nightclub Goa: लूथरा भाइयों को थाईलैंड में किया गया गिरफ्तार, जल्द प्रत्यार्पण की तयारी

Goa nightclub fire: गोवा के अर्पोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में 6 दिसंबर को हुई भयानक आग के मामले में फरार को-ओनर सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेत में थाई पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया है। भारतीय एजेंसियों के अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए इंटरपोल के ब्लू कॉर्नर नोटिस के आधार पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों के अनुसार, दोनों को जल्द ही भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा, और एक भारतीय टीम पहले से ही थाईलैंड पहुंच चुकी है।
इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें अधिकांश पर्यटक और स्टाफ शामिल थे। आग रात करीब 11:45 बजे लगी, जब इलेक्ट्रिक पटाखों ने लकड़ी की छत को भड़काया। कई लोग बेसमेंट में फंस गए, जहां निकासी द्वार पर आग फैल गई। गोवा पुलिस और फायर सर्विसेज की प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है।

फरार होने की पूरी कहानी
दिल्ली के व्यवसायी सौरभ और गौरव लूथरा, जो नाइटक्लब के को-ओनर हैं, ने आग लगने के तुरंत बाद देश छोड़ दिया। 7 दिसंबर की सुबह 5:30 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इंडिगो फ्लाइट 6ई 1073 से वे फुकेत के लिए रवाना हो गए। टिकट बुकिंग आग की खबर मिलने के एक घंटे के अंदर ही कर ली गई थी। गोवा पुलिस ने 7 दिसंबर को ही दिल्ली में उनके घर और ऑफिस पर छापा मारा, लेकिन वे मिले नहीं। इसके बाद लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने गोवा सरकार के अनुरोध पर पासपोर्ट अधिनियम के तहत उनके पासपोर्ट जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, नई दिल्ली ने दोनों को नोटिस जारी कर सात दिनों में स्पष्टीकरण मांगा है। इंटरपोल ने 8 दिसंबर को ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया, जो आरोपी की पहचान, ठिकाने और गतिविधियों की जानकारी जुटाने के लिए होता है। इस नोटिस ने थाईलैंड में उनकी लोकेशन ट्रैक करने में मदद की।

अदालत का फैसला और अन्य आरोपी
10 दिसंबर को दिल्ली की एक अदालत ने दोनों भाइयों को गिरफ्तारी से कोई अंतरिम संरक्षण देने से इंकार कर दिया। उनके वकील ने दावा किया कि यात्रा बिजनेस मीटिंग के लिए थी और वे नाइटक्लब के लाइसेंसधारक मात्र हैं, मालिक नहीं। हालांकि, अदालत ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका पर 11 दिसंबर को सुनवाई तय की थी।

गोवा पुलिस ने अब तक पांच मैनेजर और स्टाफ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। लुकआउट नोटिस क्लब की संपत्ति के मालिक, यूके के नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला और उनके पार्टनर अजय गुप्ता के खिलाफ भी जारी है।

प्रत्यर्पण प्रक्रिया और आगे की कार्रवाई
भारत और थाईलैंड के बीच 2013 में हस्ताक्षरित प्रत्यर्पण संधि 2015 से लागू है, जो इस मामले में सहायक साबित हो रही है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, “टीम थाईलैंड भेजी गई है, आरोपी जल्द लाए जाएंगे।” थाई पुलिस ने हिरासत में दोनों भाइयों की हथकड़ी लगाए फोटो जारी की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

सीबीआई और MEA की त्वरित कार्रवाई से नोटिस दो दिनों में जारी हो गया था, जो सामान्य रूप से एक सप्ताह लगता है। जांच में पता चला कि क्लब में 150 से अधिक पर्यटक मौजूद थे, और आग के दौरान अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित परिवार शवों को लेने पहुंचे, लेकिन सदमे से उबर नहीं पा रहे।
यह घटना गोवा के पर्यटन उद्योग के लिए बड़ा झटका है, जहां सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने क्लब की संरचना और लाइसेंसिंग की जांच तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें: Salman Khan upset with artificial intelligence: दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका, व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के लिए मांगी कार्रवाई
यहां से शेयर करें