Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तेरे इश्क में' का जलवा जारी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'तेरे इश्क में' का जलवा जारी

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का जलवा जारी

Kriti Sanon starrer film:

Kriti Sanon starrer film: धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका कर दिया है। पहले दिन शानदार शुरुआत करने वाली यह फिल्म दूसरे दिन भी अपने उफान पर बनी रही। सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती दिखी और इसकी मजबूत पकड़ ने साफ कर दिया कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी है। रोमांस और इमोशन से भरी इस म्यूज़िकल लव स्टोरी ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है। Kriti Sanon starrer film:

tere ishk mein:

2 दिनों में कलेक्शन ने पार किया 30 करोड़ का आंकड़ा

बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन भी इसकी रफ्तार कम नहीं हुई और इसने 17 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ लिए। इस तरह सिर्फ 2 दिनों में ‘तेरे इश्क में’ का कुल कलेक्शन 33 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जो इस जॉनर की फिल्मों के लिए काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

फिल्म की कहानी

फिल्म में धनुष ने शंकर का किरदार निभाया है, एक ऐसा युवक जो गुस्सैल, जिद्दी और बेपरवाह है। मगर उसकी जिंदगी तब करवट लेती है, जब उसे कॉलेज में पढ़ने वाली मुक्ति (कृति सैनन) से प्यार हो जाता है। शंकर का एकतरफा इश्क फिल्म की रीढ़ है और इसका असर अब सोशल मीडिया पर भी दिखाई दे रहा है। फैंस लगातार शंकर के डायलॉग, लुक और इमोशंस को शेयर कर रहे हैं।

फिल्म में शंकर और मुक्ति की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। कृति सैनन ने अपने किरदार मुक्ति में मासूमियत और दृढ़ता दोनों का मेल दिखाया है, वहीं धनुष ने एकतरफा प्रेम में डूबे आशिक की भूमिका निभाकर फिर से अपनी दमदार एक्टिंग का प्रमाण दिया है। उनका यह रूप कई प्रशंसकों को उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रांझणा’ के किरदार से भी जोड़ रहा है।

Kriti Sanon starrer film:

दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की नई स्टार बनीं दीपिका पादुकोण

यहां से शेयर करें