Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की नई स्टार बनीं दीपिका पादुकोण दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की नई स्टार बनीं दीपिका पादुकोण

दिनेश विजान के हॉरर यूनिवर्स की नई स्टार बनीं दीपिका पादुकोण

Deepika Padukone:

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण अब अपने करियर का सबसे खौफनाक अवतार लेकर बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार हैं। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर यूनिवर्स में उनकी एंट्री की चर्चा ने ही दर्शकों के बीच रोमांच बढ़ा दिया है। इस बार दीपिका ना तो ग्लैमरस किरदार में नज़र आएंगी, न ही किसी एक्शन पैकेज में बल्कि एक ऐसी भूतनी के रूप में सामने आएंगी जो दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देगी। माना जा रहा है कि उनका यह अवतार मैडॉक की हॉरर फ्रेंचाइज़ी में अब तक का सबसे यादगार अनुभव साबित हो सकता है।

Deepika Padukone:

दो बड़ी फिल्मों में दिखेंगी दीपिका, हॉरर और फैंटेसी दोनों में जमाएंगी रंग

हाल ही में दीपिका को मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया, जिससे उनकी अगली फिल्मों को लेकर अटकलें तेज़ हो गईं। रिपोर्ट्स की मानें तो निर्माता दिनेश विजान ने स्त्रीवर्स को और बड़ा करने के लिए दीपिका को दो दमदार फिल्मों का ऑफर दिया है एक रहस्यमयी बंगाली भूतनी ‘शाखचूनी’ का रोल, जो हॉरर यूनिवर्स में शामिल होगा। दूसरा ग्रैंड फैंटेसी एपिक, जिसमें दीपिका मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी।

बंगाली लोककथा की शाखचूनी के रूप में दीपिका फैलाएंगी खौफ

शाखचूनी बंगाल की प्रचलित लोककथाओं की एक डरावनी आत्मा मानी जाती है, अधिकतर ऐसी विवाहिता महिला की आत्मा, जिसकी मृत्यु के बाद भी उसकी बेचैनी खत्म नहीं होती। लाल-सफेद साड़ी और भयावह रूप में दिखने वाली इस आत्मा का किरदार दीपिका के लिए पूरी तरह नया और बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। उनकी मौजूदगी स्त्रीवर्स की कहानी को और ज्यादा डार्क, रोमांचक और अलग लेवल का हॉरर देने का वादा करती है।

फैंटेसी फिल्म में भी निभाएंगी दमदार लीड रोल

हॉरर फिल्म के अलावा दीपिका को एक बड़े पैमाने पर बन रही फैंटेसी फिल्म का भी प्रस्ताव मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों फिल्मों में उनका रोल इतना दिलचस्प है कि अभिनेत्री ने बिना देर किए दोनों प्रोजेक्ट्स में गहरी रुचि दिखाई है। दीपिका और दिनेश विजान का तालमेल पहले भी शानदार रहा है। दोनों ने 2012 की सुपरहिट कॉकटेल में साथ काम किया था, अब 12 साल बाद यह जोड़ी एक बार फिर बड़े स्तर पर सहयोग करने जा रही है।

Deepika Padukone:

यहां से शेयर करें