Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
गुलधर और दुहाई में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ गुलधर और दुहाई में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ

गुलधर और दुहाई में नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ

Ghaziabad news नंदग्राम थानाक्षेत्र के गुलधर और मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के दुहाई में शनिवार को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था यातायात आलोक प्रियदर्शी ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का शुभारंभ किया। शहर में गुलधर और दुहाई क्षेत्र महत्वपूर्ण हिस्सा है। यहां नमो भारत ट्रेन के स्टेशन होने से यात्रियों का आवागमन अधिक रहता है। मेरठ व दिल्ली से आने-जाने वाला ट्रैफिक भी अधिक रहता है।
नए चौकी भवन से कानून व्यवस्था प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूती मिलेगी। नए चौकी भवन को इस प्रयास से विकसित किया गया है कि यह नागरिकों के लिए सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराएगा तथा पुलिस बल की कार्य कुशलता को मजबूत करेगा।

यहां से शेयर करें