Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
SSC Exam: 30,239 परीक्षार्थियों ने दी सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा SSC Exam: 30,239 परीक्षार्थियों ने दी सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा

SSC Exam: 30,239 परीक्षार्थियों ने दी सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा, 15,841 गैरहाजिर

SSC Exam:

SSC Exam: गाजियाबाद। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज प्री परीक्षा-2024 रविवार को दो पालियों में संपन्न हो गई। पहली पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 09.30 से 11.30 बजे तक और दूसरी अपराह्न 02.30 से 4.30 बजे तक हुई। गाजियाबाद जिले के विभिन्न केंद्रों पर इस परीक्षा में 30,239 परीक्षार्थी बैठे जबकि 15,841 गैरहाजिर रहे।

SSC Exam:

परीक्षा के लिए कुल 50 परीक्षा केंद्रों का चयन किया गया था जिनमें 03 राजकीय, 17 अशासकीय सहायता प्राप्त, 30 स्वघोषित विद्यालय सम्मिलित थे। परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए 03 आब्जर्वर, 09 जोनल मजिस्ट्रेट, 18 सैक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक केंद्र पर एक-एक एलआईओ के रूप में 50 अधिकारियों सहित अन्य की तैनाती की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक केंद्र पर एक सब-इंस्पेक्टर, दो हेड कांस्टेबल एवं दो महिला कांस्टेबल तैनात किया गया है जो फिस्किंग का कार्य सम्पन्न किया।

परीक्षा के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गाजियाबाद के कार्यालय में जनपदीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया था। भीषण गर्मी के मद्देनजर कुल 18 एम्बुलेन्स तथा मेडिकल टीम की व्यवस्था की गई। सभी सेन्टरों पर प्रथम पाली में कुल 23040 में से 15172 उपस्थित रहें और 7868 अनुपस्थित रहे। SSC Exam:

आब्जर्वर सेल्वा कुमारी जे. द्वारा द्वितीय पाली में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज ( ब्लॉक-ए ), नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज (ब्लॉक-,बी), सेठ मुकुंदलाल (वीके) इंटर कॉलेज व पूर्ण ज्ञानाजंलि इंटरनेशनल कॉलेज का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही आब्जर्वर रंजन कुमार, सचिव, मेडिकल हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर गवर्नमेंट ऑफ यूपी और संजय कुमार खत्री, एसीईओ, नोएडा द्वारा भी निरीक्षण किया गया। आब्जर्वरों, जोनल मजिस्ट्रेटों सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से परीक्षा को शुचितापूर्ण एवं नकलविहीन सम्पन्न कराया गया।

SSC Exam:

यहां से शेयर करें