Deprecated: File Theme without header.php is deprecated since version 3.0.0 with no alternative available. Please include a header.php template in your theme. in /home/u149331777/domains/jaihindjanab.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6260
अलग-अलग हादसों में 9 स्कूली बच्चों समेत 14 की मौत – जय हिन्द जनाब अलग-अलग हादसों में 9 स्कूली बच्चों समेत 14 की मौत – जय हिन्द जनाब

अलग-अलग हादसों में 9 स्कूली बच्चों समेत 14 की मौत


देहरादून। उत्तराखंड के दो अलग-अलग हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 9 बच्चे भी शामिल हैं। टिहरी गढ़वाल इलाके में आज सुबह स्कूली बच्चों को ले जा रही एक वैन के खाई में गिरने से 9 बच्चों की मौत हो गई।
स्कूली वैन 18 बच्चों को ले जा रही थी। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया है जबकि गंभीर रूप से घायल बच्चों को एयरलिफ्ट कर देहरादून भेजा जा रहा है। हादसे के वक्त इलाके में बारिश हो रही थी जिसके कारण सड़क पर काफी फिसलन हो गई थी।
दूसरा हादसा बद्रीनाथ हाइवे पर हुआ जहां यात्रियों से भरी एक बस के ऊपर चट्टान का टुकड़ा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर पुलिस टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि हादसा बदरीनाथ हाइवे के पास लामबगड़ स्लाइड जोन पर हुआ था।

यहां से शेयर करें